Ellyse Perry

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी महिला क्रिकेट जगत की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक मानी जाती है। उनकी खुबसूरती के दीवाने लाखों की संख्या में हैं। वें अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने खेल के प्रदर्शन के कारण भी पूरी दुनिया में जमकर सुर्खियां बटोरती है।

इन दिनों एलिस पेरी अपने निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके निजी जीवन में किसी नए व्यक्ति ने दस्तक दी है। आईये जानते हैं इस व्यक्ति के बारे में।

एलिस पेरी के जीवन में आया नया व्यक्ति

एलिस पेरी अपने निजी जीवन को काफी प्राइवेट रखने की कोशिश करती हैं, लेकिन हमेशा वें ऐसा करने में नाकाम साबित होती हैं। उन्होंने साल 2015 में रग्बी खिलाड़ी मैट टूमुआ से शादी की थी। दोनों विवाह के बंधन में बंध गए थे, लेकिन एलिस पेरी शादी के पांच साल बाद 2020 में अपने पति और रग्बी खिलाड़ी मैट टूमुआ से अलग हो गई थीं। हालांकि दोनों के तलाक की वजह सामने आई।

अब तलाक के तीन साल बाद ही एलिस पेरी के नए रिलेशनलशिप की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एलिस पेरी एक बार फिर से एक फुटबॉल प्लेयर को ही डेट कर रही हैं। हालांकि, यह फुटबॉल खिलाड़ी क्रिकेटर से एक साल छोटा है। यह कोई और नहीं बल्कि एलएफ स्टार नैट फाइफ हैं। जो एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं।

ALSO READ: टेस्ट सीरीज में केएल राहुल की आलोचना करने वाले वेंकटेश प्रसाद के बदले सुर, वनडे सीरीज शुरू होते ही बताया बेस्ट बल्लेबाज

मैदान पहुंचे कई बार चीयर करने

नैट फाइफ और एलिस पेरी के एक दूसरे के साथ डेट करने की खबरें सामने तब आईं जब दोनों कई बार एक दूसरे को मैदान पर चीयर करने पहुंचे। पिछले दिनों नैट फाइफ को महिला बिग बैश लीग के दौरान एलिस पेरी के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। वह अपनी प्रेमिका को क्रिकेट के मैदान पर देखकर काफी खुश भी नजर आ रहे थे। कैमरों ने नैट को एलिस के लिए चीयर करते हुए कैप्चर किया था।

वहीं इसके बाद हॉथोर्न के खिलाफ नैट फाइफ के 200वें गेम के बाद एलिस पेरी को भी डॉकर्स चेंज-रूम में देखा गया था। 2022 में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में खबरें आईं थी कि दोनों अभी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उनका प्यार अभी रिलेशनशिप तक नहीं पहुंचा है। हालांकि दोनों ने अब तक एक दूसरे रिश्ते को लेकर खुलकर कभी बात नहीं की है। जिसके कारण अभी कोई स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

ALSO READ:टीम इंडिया से नजरअंदाज किए जाने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया भारत छोड़ इस देश में खेलने का फैसला, काॅन्ट्रैक्ट किया साइन

Published on March 20, 2023 9:21 pm