अर्जुन तेंदुलकर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस MI ने सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar) को खरीदने के लिए 10 लाख की अधिक कीमत चुकानी पड़ी है। आशीष नेहरा ने मुंबई इंडियंस के साथ प्रैंक किया जिससे मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी के चेहरे पर भी हंसी आ गई थी। इस प्रैंक के लिए मुंबई इंडियंस को 10 लाख की कीमत अधिक चुकानी पड़ी। जानिए क्या है पूरा मामला….

अर्जुन तेंदुलकर हमेशा मुंबई इंडियंस का हिस्सा

ARJUN TENDULKAR MI

अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar) हमेशा से ही मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। वो मुंबई इंडियंस MI की स्क्वाड में ही रहते थे। अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम के कोच सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। जिसके बाद ऑक्शन में कोई भी टीम उनके लिए बोली नही लगती है। वो मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) की स्क्वाड में ही जाते हैं।

बिना मैच के 20 लाख से 30 लाख हो गई सैलरी

सचिन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी हैं। वो नेट पर बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराते हैं। लेकिन प्लेइंग XI में कभी टीम का हिस्सा नही हैं। जिसके बाद वो इस बार फिर टीम में चुने गए है। इस बार उनका बेस प्राइज 20 लाख था। लेकिन मुंबई इंडियन के बाद इस बार गुजरात टाइटंस ने भी बोली लगा ली। जिससे उनका प्राइज 25 लाख हो गया। उनके बाद आकाश अंबानी को एक बार फिर बोली लगानी पड़ी, जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा है।

फैंस ने लिए सोशल मीडिया पर मजे

इस प्रैंक वाली बिडिंग के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसके मजे लिए। आकाश अंबानी की हंसी के साथ बिडिंग के फैंस ने कहा कि 10 लाख की बिडिंग महंगी पड़ गई है। इसी के साथ कई लोगों में मजे किए जैसे कई कमेंट किए हैं। ऑक्शन में 204 खिलाड़ियों पर ऊंची ऊंची बोलिया लगी है। लेकिन फैंस को इस तरह से अर्जुन तेंदुलकर के लिए ये छोटी सी बिडिंग बहुत पसंद आई है।

ALSO READ:IND vs WI: पहले टी20 में KL RAHUL की जगह ये धाकड़ खिलाड़ी होगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर, IPL में भी लगी है सबसे महंगी बोली

Published on February 15, 2022 11:30 am