हार्दिक पांड्या

IPL 2022 की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। साथ ही साथ अब तो अहमदाबाद को लेटर ऑफ इंटेंट भी मिल गया है जिसके चलते वह और लखनऊ की टीम अब जल्द ही अपने चुने गए तीन खिलाड़ी का ऐलान करेगी। इसी बीच खबर आ रही है की अहमदाबाद की टीम एक धाकड़ ऑलराउंडर को अपनी टीम का कप्तान बना सकती है। 

Hardik Pandya पर अहमदाबाद की नज़र

IPL

खराब फॉर्म और खराब फिटनेस की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे Hardik Pandya इंडियन प्रीमियर लीग की नई टीम अहमदाबाद के कप्तान बन सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अहमदाबाद ने अपनी टीम को तैयार करना शुरू कर दिया है। 

खबरों के मुताबिक अहमदाबाद की टीम Hardik Pandya को कप्तान बनाया जा सकता है, पहले माना जा रहा था कि श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी जाएगी लेकिन शायद उनसे बात बन नही पाई है। साथ ही साथ यह भी सामने आया है कि राशिद खान और ईशान किशन बाकी दो खिलाड़ी हो सकते है जो अहमदाबाद अपने खेमे में शामिल करेगी। 

अब बात आती है कि क्या हार्दिक पंड्या अहमदाबाद के लिए उचित कप्तान होंगे या नहीं। क्योंकि एक लाजवाब खिलाड़ी होने के साथ उन्हे कप्तानी का अनुभव नहीं है। ऐसे में उनके अलावा और कौनसे विकल्प है जो कप्तान बनने के लिए उचित है, आज उसी पर चर्चा करेंगे। 

David Warner

davidwarners

डेविड वॉर्नर का पिछले सीजन (2021) IPL में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 4000 से ज्यादा रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर को बीच सीजन ही टीम की कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया था। 2016 में टीम की कमान संभालते हुए डेविड वार्नर ने ही सनराइजर्स हैदराबाद को पहली बार ट्रॉफी दिलाई थी। कप्तानी के मामले में डेविड वार्नर का अनुभव काफी अच्छा है और वह कितने काबिल है यह सब जानते है। अहमदाबाद के लिए वह एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। 

Shikhar Dhawan

Shikhar-Dhawan-1

शिखर धवन भी अगले IPL सीजन में मेगा ऑक्शन में उतरेंगे और उन पे अच्छी खासी बोली लगेगी इसकी काफी उम्मीद है। अच्छे खासे अनुभव रखने वाले धवन को किसी फ्रेंचाइजी के कप्तान के तौर पर देखा जा सकता है। दरअसल, शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स में थे लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया था। मेगा ऑक्शन में कई टीमें उन्हें लेने के लिए अच्छी खासी बोली लगा सकती है। शिखर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी का अनुभव भी है। 

ALSO READ: IPL 2022: REPORTS: अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

Ravichandran Ashwin

Ravichandran-Ashwin

रविचंद्रन अश्विन भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं। अश्विन पिछले सीजन यानी IPL 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स में शामिल थे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 7.6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अश्विन कितने माहिर खिलाड़ी हैं यह सब जानते है और उन्हे कप्तानी का भी अच्छा अनुभव है। वह IPL में पंजाब के कप्तान भी रह चुके है। ऐसे में अहमदाबाद उन पर दांव लगा सकती है। 

ALSO READ: हार्दिक पांड्या का करियर ख़त्म कर देगा ये धाकड़ खिलाड़ी, फैंस के दिल में बना चुका है जगह, अब टीम में मिला मौका

Published on January 12, 2022 5:55 pm