RCB

भारतीय लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग IPL के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान का नाम सामने रख दिया है। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB की और से अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कप्तानी के लिए विराट कोहली की टीम अरसीबी की ओर से फाफ डु प्लेसिस ( Faf du Plessis) और ग्लेन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell) का नाम लगातार चर्चा में है। लेकिन अब टीम में तीसरे नाम पर भी चर्चा हो रही है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी जिसे मिल सकती है RCB की कप्तानी…

दिनेश कार्तिक का नाम जुड़ा RCB कप्तान बनने में

Dinesh Karthik

RCB की ओर से अब सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का नाम भी सामने आ रहा है। दिनेश कार्तिक पिछले साल केकेआर के कप्तान थे। इसी के साथ उनके पास लंबे समय से आईपीएल खेलने का अनुभव भी है। RCB दिनेश कार्तिक को कैप्टन बनाने का विचार कर सकती है। बता दे, आईपीएल की इस बार की 9 फ्रेंचाइजी में मात्र एक टीम हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन यानी विदेशी खिलाड़ी हैं। बाकी सभी टीम के कप्तान भारतीय हैं।

ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस के नाम पर चर्चा

IPL

मेगा ऑक्शन होने के पहले से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB कप्तान की तलाश कर रही है। RCB को पिछले सीजन से ही कप्तान की तलाश थी। विराट कोहली ने पिछले आईपीएल सीजन 2021 में ही कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से टीम के पास ये सवाल था। ऑक्शन के बाद से लगातार फाफ डु प्लेसिस ( Faf du Plessis) और ग्लेन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell) का नाम कप्तानी के लिए चर्चा में है। लेकिन RCB एकमात्र टीम है जिसके कप्तान के विषय में कोई जानकारी फ्रेंचाइजी की ओर से जारी नहीं की गई है।

ALSO READ:IPL 2022: RCB को मिल गया नया एबी डिविलियर्स, मैदान पर करता है सिर्फ चौके और छक्के की बरसात

इस वजह से दिनेश कार्तिक का राह आसान

ग्लेन मैक्सवेल

भारतीय लीग के लिए RCB में अपने तीन खिलाड़ी विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था। जबकि 19 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में खरीदे थे। ग्लेन मैक्सवेल को तब से कप्तान के किए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। आरसीबी के रिटेन लिस्ट के खिलाड़ी और साथ ही बिगबेस लीग में मेलबर्न की ओर से कप्तानी भी करते हैं।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ऐलान के बाद टीम के लिए चिंता बड़ गई है क्योंकि कोई भी ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी 5 अप्रैल से पहले आईपीएल का हिस्सा नहीं हो सकता है। साथ ही ग्लेन मैक्सवेल शादी के कारण भी व्यस्त रहने वाले है। ऐसे में किस खिलाड़ी को कप्तान बनाया जायेगा, ये फैसला करना है।

ALSO READ:IPL 2022: ‘अपने आप पर बोली लगते देख ऐसा लगता है कोई पालतू जानवर हूं’, नीलामी में बिकने के बाद CSK खिलाड़ी ने जताई चिंता

Published on March 2, 2022 6:01 pm