IPL

जैसे जैसे दिन निकले जा रहे है IPL से जुड़े नए अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में BCCI सचिव Jay Shah ने IPL को लेके बड़ा ऐलान किया है। Jay Shah ने बताया है कि IPL 2022 का आयोजन कब शुरू होगा। साथ ही बता दें कि BCCI चाहती है कि IPL 2022 भारत में आयोजित हो। इन सभी बातों का अपडेट Jay Shah ने शनिवार को दिया। 

साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड महामारी के चलते IPL 2022 का आयोजन मुंबई और पुणे के वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया जा सकता है। 

मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा IPL 2022 

IPL-2022-BCCI

एएनआई से बातचीत में BCCI सचिव Jay Shah ने खुलासा करते हुए बताया कि,

“मुझे ये घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि IPL के 15वें सीजन की शुरुआत मार्च के आखिरी हफ्ते से होगी। आयोजन मई के आखिरी तक होगा।”

ALSO READ:नहीं खत्म हो रही भारतीय टीम की ऑलराउंडर की तलाश, दक्षिण अफ्रीका में बनी हार का कारण

वेन्यू को लेकर Jay Shah ने बताया, 

“IPL टीम मालिकों में अधिकांश की चाहत है कि IPL 2022 का आयोजन भारत में ही हो। बीसीसीआई 2 नई टीमों के साथ (कुल 10 टीम) आयोजन को लेकर शुरुआत से उत्सुक है। हम हर कोशिश करेंगे कि IPL 2022 का आयोजन भारत में हो, इसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

भारत में ही होगा आईपीएल 2022 का आयोजन

IPL

Jay Shah ने आगे कहा,

“बीसीसीआई ने अपने हितधारकों को लेकर कोई कभी कोई समझौता नहीं किया है, और ना ही करेंगे। अगर देश में कोरोना की स्थिति के अनुसार हमारे पास प्लान बी होगा। IPL मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होगा, और उससे पहले ही हम वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला ले लेंगे।”

अगर बीसीसीआई की ये योजना कामयाब होती है तो साल 2019 के बाद ये पहला मौका होगा जब IPL का आयोजन पूरी तरह भारत में किया जाएगा। देश में कोविड-19 की स्थिति के कारण IPL 2020 के पूरे सीजन को UAE में शिफ्ट करना पड़ा। जबकि 2021 में, BCCI ने टूर्नामेंट के आधे हिस्से का आयोजन भारत और बाकी आधे हिस्सा का आयोजन यूएई में किया था।

ALSO READ:IND vs SA: तीसरे वनडे में केएल राहुल भारतीय टीम में करेंगे ये बदलाव, प्लेइंग XI में नहीं फिट बैठ रहा ये खिलाड़ी

Published on January 22, 2022 9:50 pm