प्रियंका चोपड़ा, निक जॉन

हाल ही में अपने Instagram account से जोनस सरनेम हटाने वाली प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियों में आ गई थीं। फैंस में तो यहां तक बाते होने लगी थी कि कहीं इनका तलाक तो नहीं होने वाला, लेकिन बीते कुछ दिनों में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने एक बेडरूम सीक्रेट शेयर की और बताई कि निक की इस आदत से उनको रात भर नींद ही नहीं आती। 

10 साल छोटे लड़के को प्रियंका चोपड़ा ने बनाया हमसफर

प्रियंका चोपड़ा, निक जॉन

तीन साल शादी के पूरे कर चुकी देशी गर्ल जो अब विदेशी बहू बन चुकी हैं। 2018 में उन्होंने अपने से दस साल छोटे उम्र के निक जोनस से शादी की इतना ही नहीं दोनों ही एक दूसरे पर अपनी जान छिड़कते हैं। कई बार तो निक ने भी मीडिया से बताया है कि प्रियंका उनके जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा हैं।

ALSO READ:IPL 2022 Auction: भारत के इन 5 युवा खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, खरीदने के लिए हर टीम लुटा देगी पूरा पर्स

दोनों ने पूरे रीति रिवाजों के साथ अपनी शादी की, Honeymoon पर गए और अपनी शानदार कैमिस्ट्री के लिए बहुत फेमस भी हुए। देश विदेश में इस कपल की चर्चा भी जोरों पर हुई। हाल ही में विक्की और कैटरीना की शादी की Comparing भी प्रियंका और निक की शादी, रीति रिवाज और उनके शादी के आउटफिट से भी की गई। 

निक जोनस की इस बीमारी की वजह से रातभर सो नहीं पाती हैं प्रियंका चोपड़ा

priyanka

बता दें उनकी शादी के शुरुआती दौर में इनको थोड़ा ट्रोल भी किया गया कि दस साल छोटा दूल्हा चुना हमारी देसी गर्ल ने लेकिन आख़िर में ये दोनों एक आइडल कपल बनकर सामने आए। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि प्रियंका ने निक के लिए ऐसा कहा कि उनकी इस आदत की वजह से उन्हें रात भर नींद नहीं आती..

बता दें हाल ही में प्रियंका एक इंटरव्यू में बताई कि निक को बहुत समय से डायबिटीज की बीमारी है। अब वो इतनी ज्यादा हो चुकी है कि उन्हें बीच रात में उठकर उनका डायबिटीज लेवल चेक करना पड़ता है और उन्हें दवाइयां भी देनी पड़ती है।

ALSO READ: खत्म होने की कगार पर है 22 साल के इस तूफानी ओपनर पर करियर! रोहित शर्मा से भी विस्फोटक अंदाज में करता है बल्लेबाजी

वैसे तो हमारी देसी गर्ल एक बहुत ही केयरिंग वाइफ हैं वो अपने पति निक का पूरा ख्याल भी रखती हैं। उनका एक छोटे बच्चे की तरह ख्याल और उनकी हर छोटी सी छोटी चीजों का भी ध्यान देती हैं।